जब दिल्ली में आगजनी ने ली 148 लोगों की जान

दिल्ली के अनाज मंडी में रविवार तड़के बिल्डिंग में आग लगने से 43 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। मरने वालों में ज्यादातर लोग बैग बनाने वाले मजदूर थे। दिल्ली के रिहायशी इलाके में आग से यह कोई पहला हादसा नहीं था। इससे पहले भी दिल्ली में कई बार आग से आम लोगों की जानें जा चुकी हैं। दिल्ली में आग से सबसे बड़ा हादसा 22 साल पहले हुआ था। 1997 में उपहार सिनेमा में लगी आग में 59 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 100 से ज्यादा घायल हुए थे।